नौतनवा तहसील परिसर में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा बैरवा बनकटवा के बीएलओ ने जानबूझकर लगभग 500 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए हैं। इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी नवीन कुमार को एक शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि इस गंभीर मामले को लेकर पहले भी उपजिलाधिकारी नौतनवा को लिखित शिकायत दी गई थी। पूर्व में मिली शिकायत पर एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर को जांच के निर्देश दिए थे। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी बीडीओ लक्ष्मीपुर द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मताधिकार से वंचित करना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मामले पर जिलाधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्हें मौके पर जाकर जांच करने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के आदेश दिए गए हैं। नौतनवा उपजिलाधिकारी को भी इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन में मकसूद आलम, राम वेलास विश्वकर्मा, विजय कुमार यादव, शिव कुमार, विशंभर यादव, धनीराम यादव, बृजेश कुमार यादव, राकेश प्रसाद, शिवकुमार यादव, पिंटू, श्याम बिहारी, अखिलेश, इंद्रजीत, शमशाद अहमद, विजय कुमार, सजन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
नौतनवा तहसील में बीएलओ पर गड़बड़ी का आरोप: मतदाता सूची से नाम कटने पर भड़के ग्रामीण, डीएम से की शिकायत; जांच के आदेश – Sonauli(Nautanwa) News