अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध चला विशेष अभियान:गिलौला में अवैध ठेला-रेहड़ी व वाहन हटाए गए

6
Advertisement

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 जनवरी 2026 को गिलौला थाना क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के नेतृत्व में थाना गिलौला पुलिस द्वारा कस्बा गिलौला में पैदल गश्त की गई। इस दौरान सड़क किनारे लगे अवैध ठेले, रेहड़ी, दुकानें और खड़े वाहनों को हटवाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर दोबारा कब्जा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने दुकानदारों और आमजन से यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़कों व सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग की अपील की। यह कार्रवाई जनहित में की गई है, जिससे लोगों को आवागमन में होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Advertisement