प्रधान जी के दावे-वादे:हरिहरपुर रानी ब्लॉक की कोकल पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

12
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के हरिहरपुर रानी ब्लॉक की कोकल पंचायत के प्रधान राजेश कुमार यादव ग्राम प्रधान से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं राजेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान कोकल। मैं अपने जीवन में तीन चुनाव लड़ा हूँ। मेरे यहाँ की जनता तीनों चुनाव में मुझे भारी मतों से विजयी बनाई। सरकार के द्वारा जो मुझे दिशा-निर्देश अवगत कराया गया, मैं सरकार के दिशानिर्देशों के हिसाब से काम किया। विकास किया हूँ, विकास करता रहूँगा। झूठा वादा मैंने अपने पंद्रह साल के कार्यकाल में ना कभी जनता से किया है, ना करूँगा। और सरकार से, अगर यह मेरी आवाज सरकार तक जाती है, तो मेरे यहाँ गौशाला की व्यवस्था नहीं है। अगर सरकार हमें भी उपलब्ध कराती है, तो वह सेवा भी अपने गाँव वालों को उपलब्ध करा दूँगा। और अगर यह बात मेरी सरकार तक पहुँचे, तो हम लोगों का थाना हम लोगों के गाँव से दस किलोमीटर की दूर पर है, लेकिन राप्ती नदी के आगे सड़क कट गई है। चार-पाँच साल से हमारे यहाँ का विभाग एकदम बंद किए हुए है। बारिश में हम लोगों को थाना चालीस किलोमीटर का चक्कर लगाकर तब थाने जाना पड़ता है। अगर उतनी रोड सही हो जाए, तो हम लोगों के थाने की दूरी मात्र दस किलोमीटर रह जाएगी। बहुत-बहुत धन्यवाद। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं

यहां भी पढ़े:  लालगंज में घर में खड़ी बाइक का कटा चालान:दूसरी बाइक उसी नंबर से रही थी चल, पीड़ित ने दर्ज की शिकायत
Advertisement