पूर्व विधायक की तेरहवीं पुण्यतिथि मनाई: महसी में शिक्षा की अलख जगाने के लिए उन्हें याद किया गया – Mahsi News

5
Advertisement

महसी कस्बे में स्थित पंडित रामहर्ष मिश्र स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित रामहर्ष मिश्र की तेरहवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधक देवेशचंद्र मिश्र, सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम छबीले शुक्ल और डॉ. स्वामी भगवदाचार्य जी महाराज सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी। बुद्धिजीवियों ने उनके कार्यों पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने कहा कि पूर्व विधायक ने महसी में शिक्षा की जो अलख जगाई है, उससे हजारों छात्र-छात्राओं को शिक्षा मिल रही है। उन्होंने स्वर्गीय मिश्र के पदचिन्हों पर चलकर उनके चरित्र को आत्मसात करने को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय मिश्र ने शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े महसी में वर्ष 1963 में इस विद्यालय की आधारशिला रखी थी। विद्यालय को पहले कला, फिर विज्ञान और कृषि संकाय की मान्यता मिली। इसका नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया। वर्तमान में इस विद्यालय में 1700 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पंडित रामहर्ष मिश्र ने कांग्रेस पार्टी से वर्ष 1969 से 1974 और 1974 से 1977 तक महसी विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद, उन्होंने वर्ष 1980 से 1985 तक फखरपुर विधानसभा से विधायक के रूप में क्षेत्र की सेवा की। पुण्यतिथि समारोह के दौरान, विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदना गीत, एकांकी और नाटक सहित कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वर्ष 2021 में हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मानस कुमार मिश्र और पूजा देवी, तथा इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अभिनव कुमार और शिखा मौर्या को प्रमाणपत्र और नकद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गिरजेशदत्त बाजपेयी, भोलू, पंकज पाठक, प्रफुल्ल चंद्र मिश्र, अजीत सिंह,जफरउल्ला खां बंटी,मुनऊ मिश्र, विजय उपाध्याय,शुशील शुक्ल, माधवदीन मिश्र, नीरज पांडेय, धर्मेंद्र अवस्थी, द्विजेंद्र प्रसाद मिश्र, कृपाशंकर अवस्थी, अजय श्रीवास्तव, शैलेश चंद्र मिश्र,पवन कुमार शुक्ल, अभय मिश्र,विजय शंकर मिश्र सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। यहां देखिए तस्वीरें…
यहां भी पढ़े:  मनरेगा में अनियमितता, ग्राम प्रधान से वसूली:सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी ने 35,438 रुपये जमा करने के दिए आदेश
Advertisement