दैनिक भास्कर संवाददाता श्रावस्ती जिले के हरिहरपुर रानी ब्लॉक की मक्सरिह्वा पंचायत के प्रधान सिराज अहमद से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।
मैं ग्राम पंचायत मछरीवा का प्रधान प्रतिनिधि हूं। मैंने अपने लगभग साढ़े चार वर्ष में नाली, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा का मरम्मत और नए खड़ंजे भी लगवाए हैं। कंपोजिट विद्यालय में मैंने नल का रिबोर, सबमर्सिबल पंप लगवाए और स्मार्ट क्लास बनवाया। कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं थी, उसे भी सुनिश्चित करवाया। अपने पंचायत भवन का बाउंड्री वॉल बनवाया और उसकी रंगाई-पुताई करवाई। वह बहुत बदहाल स्थिति में था, जिसका मैंने ठीक ढंग से मरम्मत करवाया। कूड़े के लिए आरआरसी सेंटर बनवाया, वर्मी कंपोस्ट भी बनवाया। पानी की समस्या वाले स्थानों पर कई सोकपिट बनवा दिए हैं और कूड़ा रखने की व्यवस्था की है। एक प्राथमिक विद्यालय नौशारा के नाम से था, मछरीवा चौराहा से वहां प्राथमिक विद्यालय में जाने के लिए बच्चों को बड़ी समस्या थी। उसको मैंने इंटरलॉकिंग करवा दिया क्योंकि बच्चों को आवागमन के लिए बड़ी परेशानी थी। और उसके बाद उस विद्यालय का बाउंड्री वॉल भी करवाया। कई ऐसे काम हैं जो हमने किए हैं और अगर जनता ने साथ दिया तो इंशाल्लाह इस बार और बेहतर काम करेंगे।
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं





































