महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। ललाइन पैसिया गांव के पास गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना देर रात करीब 12 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चार लोगों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य दो को भी मामूली चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पुरन्दरपुर थानाध्यक्ष मनोज रॉय ने बताया देर रात कार दुर्घटना की खबर प्राप्त हुई मौके पर पहुचकर कार सवार चार लोगों को उपचार के लिए भेज दिया गया है।
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर सड़क हादसा, 4 घायल: कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, जिला अस्पताल में इलाज जारी – Kolhui(Pharenda) News