श्रावस्ती जनपद के इकौना विकासखंड स्थित ग्राम कंजड़वा में श्री प्रभुनाथ बाल विद्या मंदिर को जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। इस कारण आसपास के बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग छात्र-छात्राओं के आवागमन का मुख्य रास्ता है। खराब सड़क के कारण कई बार स्कूल के बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें भी लग जाती हैं। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। बारिश के दौरान शिक्षकों को अपनी बाइक या स्कूटी विद्यालय से बाहर खड़ी करके आना पड़ता है। स्थानीय किसानों को भी खेती-किसानी के समय, विशेषकर गन्ना लादने वालों को, इस जर्जर मार्ग से आवागमन में विशेष दिक्कत होती है। यह मार्ग ग्रामीणों के लिए भी मुख्य आवागमन का रास्ता है। विद्यालय के प्रबंधक सुरेश कुमार मिश्रा, महेश कुमार गौतम, मंगल, रामबरन और श्यामबरन सहित स्थानीय समाजसेवियों व किसानों ने जल्द से जल्द इस सड़क को पक्की करने की मांग की है।
Home उत्तर प्रदेश कंजड़वा में स्कूल मार्ग जर्जर, छात्रों को परेशानी:श्री प्रभुनाथ बाल विद्या मंदिर...





































