जनपद बहराइच की तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र के मटेही ग्राम पंचायत के मजरा नवीनपुरवा गांव में सोमवार दोपहर 2 बजे आग लग गई। गांव निवासी अमर पुत्र भरत का घर इस घटना में पूरी तरह जलकर खाक हो गया। परिजनों के अनुसार, आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोस में इंद्रजीत पुत्र राम आशीष की फूस की टटिया का एक हिस्सा भी जल गया। हालांकि, उनका अधिक नुकसान नहीं हुआ। आसपास के ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने लेखपाल को घटना की जानकारी दी।
बहराइच के नवीनपुरवा गांव में लगी आग: ग्रामीण का घर जलकर खाक, गृहस्थी का सामान भी जला – Mihinpurwa Motipur News