बहराइच के कैसरगंज इलाके में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। यह दुर्घटना कैसरगंज इलाके में चक पिहानी चौराहे के पास हुई। एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार श्रीपाल (20) कैसरगंज और प्रेमलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। कैसरगंज पुलिस के पहुंचने से पहले ही श्रीपाल की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल प्रेमलाल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
बहराइच में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत: बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर – Bahraich News