वैगनआर-बाइक की टक्कर, 7 वर्षीय बालक सहित दो घायल:श्रावस्ती के खान चौराहे पर हादसा, दोनों गंभीर रूप से जख्मी

3
Advertisement

श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र में शुक्रवार को खान चौराहे के पास एक वैगनआर कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सात वर्षीय बालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैगनआर कार मिर्जापुर से बदला की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार बदला से मिर्जापुर की तरफ आ रहा था। खान चौराहे के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायलों की पहचान राकेश पुत्र गुल्ले, निवासी ग्राम सिटकहना, थाना हरदत्त नगर गिरंट के रूप में हुई है। उनके साथ मौजूद करीब सात वर्षीय बालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement