पैसे के विवाद में चार गिरफ्तार: बहराइच में खैरीघाट पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेजा – Shivpur(Bahraich) News

9
Advertisement

बहराइच जिले के अम्बरपुर गांव में पैसे के विवाद को लेकर मारपीट कर रहे चार लोगों को खैरीघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक शिवकुमार शर्मा, कांस्टेबल जगदीश कुमार और उपेन्द्र यादव की टीम ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अम्बरपुर गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र बुद्धी राम, मैकू पुत्र आशा राम, पिंकू पुत्र सीता राम और प्रदीप कुमार पुत्र प्रयागदत्त के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये सभी व्यक्ति पैसे के लेन-देन को लेकर आपस में झगड़ा और मारपीट कर रहे थे।
यहां भी पढ़े:  बस्ती में जंगली सुअरों ने आलू की फसल बर्बाद की:किसानों की कई बीघा खेत चौपट, रातभर रखवाली
Advertisement