राप्ती नदी में गिरा अधेड़, डूबने से मौत: महाराजगंज में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा – Brijmanganj(Maharajganj) News

9
Advertisement

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत राप्ती नदी में डूबने से एक 57 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान ग्राम सभा कोयलाडाढ़ निवासी विश्राम पासवान के रूप में हुई है। वह रोज की तरह अपनी भैंस चराने नदी किनारे गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा दोपहर लगभग तीन बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
यहां भी पढ़े:  प्रधान जी के दावे-वादे: तेजवापुर ब्लॉक की सिंगाही पंचायत के प्रधान से खास बातचीत - Tejwapur(Bahraich) News
Advertisement