कुदरहा में सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा:रामजनकी मार्ग पर बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं

5
Advertisement

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में रामजनकी मार्ग पर शुक्रवार शाम एक सेब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना चकिया गांव के पास हुई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, यूपी 23 एटी 6862 नंबर का यह ट्रक सेब की खेप लेकर सिकरीगंज मंडी जा रहा था। चालक जावेद खान रास्ता भटक गया और धनघटा-संतकबीरनगर मार्ग से कलवारी की ओर बढ़ गया। चकिया गांव के पास सामने से आ रही एक गाड़ी को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद राहगीरों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रक को उठाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

Advertisement