सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने 5 जनवरी 2026 को हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना स्थानीय पर दर्ज मु0अ0सं0 02/2026 से संबंधित है। आरोपियों को भुजौली-लीलाडीहवा के मध्य पुल के पास से पकड़ा गया और कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (IPS) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मोहाना पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। गिरफ्तार किए गए वांछित अभियुक्तों की पहचान भोला पुत्र नरेश लोध, पतेलू उर्फ रामसुभग पुत्र नरेश और सूरज पुत्र श्रीपति के रूप में हुई है। ये सभी भुजौली टोला लीलाडीहवा, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी ककरहवा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार और कांस्टेबल अनुराग तिवारी शामिल थे।
मोहाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के 3 आरोपी पकड़े:कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट भेजा गया