निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बस्ती में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई। इस दौरान जिले में कुल 19,00,430 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरित किए गए, जिनमें से 16,02,143 मतदाताओं के प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, डिजिटाइज किए गए मतदाताओं में 6,73,060 (35.42%) मतदाता सेल्फ कैटेगरी में हैं, जबकि 8,17,411 (43.01%) मतदाता प्रोजेनी कैटेगरी में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 14,90,471 मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप किया गया है। 1.13 लाख मतदाता 2003 की सूची से नहीं हो सके मैप पुनरीक्षण के दौरान 1,13,363 (5.86%) मतदाता ऐसे पाए गए, जिनका मिलान 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सका। इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी कर आयोग द्वारा निर्धारित अभिलेख प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। प्रशासन के अनुसार, 06 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस जारी करने, सुनवाई, सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावा-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चलेगी। करीब 3 लाख मतदाता ‘अनकलेक्टेबल कैटेगरी’ में पुनरीक्षण अभियान में 2,98,287 (15.70%) मतदाता अनकलेक्टेबल कैटेगरी में पाए गए हैं। इनमें राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान और उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक की उपस्थिति में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, दावा-आपत्ति प्रक्रिया, नोटिस फेज और अंतिम प्रकाशन के कार्यक्रम की जानकारी दी गई। मतदाता सूची के शुद्धिकरण में सहयोग की अपील अधिकारियों ने राजनीतिक दलों से मतदाता सूची के शुद्धिकरण में सहयोग करने, पात्र मतदाताओं को जागरूक करने और आपत्तियों को निर्धारित समयसीमा में प्रस्तुत करने की अपील की। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दावा-आपत्तियां 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दर्ज की जाएंगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा।

















