सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गौरडीह में मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश और प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी, थाना मिश्रौलिया के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने इसे आयोजित किया। टीम ने ग्राम गौरडीह पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित किया और ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के माध्यम से उन्हें जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अपने साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम की जानकारी दी गई। एंटी रोमियो अभियान, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन सेवाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 108, 1930, 1098, 102, 181 एवं 101 के बारे में भी बताया गया और पंपलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर मिशन शक्ति पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मराज, उप निरीक्षक कृष्ण मोहन मिश्रा और महिला आरक्षी नीलम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गौरडीह में कार्यक्रम:महिलाओं को सशक्तिकरण व जागरूकता पर जानकारी दी गई