नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मंगलवार को अपने गृह जनपद महाराजगंज पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था। श्यामदेउरवा चौराहे पर 02:30 पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस करते रहे। पंकज चौधरी और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने एक साथ खुली कार में खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। पंकज चौधरी महाराजगंज से सात बार सांसद रह चुके हैं और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गृह जनपद में उनके प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में विशेष उत्साह देखा गया। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में उनके आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। पंकज चौधरी जिन रूट से गुजरे उन्हें होर्डिंग-बैनर से पाट दिया गया था। विधानसभा चुनाव 2027 में टिकट की चाह रखने वाले दावेदार पूरी ताकत दिखाने को तैयार हैं। भाजपा ने हाल ही में पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन और सरकार में उनकी लंबी भूमिका को देखते हुए, कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। इस स्वागत कार्यक्रम में पनियरा विधानसभा के पूर्व विधायक जीएम सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद वर्मा, मनोज पाण्डेय, घनश्याम दास, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव, शत्रुधन कन्नौजिया, सोहन चौधरी, बृद्धि जायसवाल, महेंद्र सिंह, प्रिंस चौधरी, रिंकू जायसवाल, आशीष जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्यामदेउरवा पहुंचे नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी: कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, जोरदार स्वागत किया गया – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News