भारत-नेपाल सीमा पर अवांछनीय गतिविधियों और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी और खनुआ चौकी पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। यह विशेष अभियान खनुआ पगडंडी सीमा क्षेत्र में संचालित किया गया। संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील बिंदुओं पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान पगडंडियों, बाजारों और संपर्क मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सीमा पार से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और मालवाहक वाहनों की बारीकी से जांच की गई। टीम ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी। खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी, अवैध आवागमन, घुसपैठ और अन्य अप्रिय गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस संयुक्त अभियान में सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के एसआई समर घोष, कांस्टेबल सुरेश सिंह, अमरेश राय, बृजेश यादव और योगेश सिंह यादव सहित अन्य जवान सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
खनुआ सीमा पर एसएसबी-पुलिस का संयुक्त अभियान: तस्करी और अवांछनीय गतिविधियों पर कसा शिकंजा – Sonauli(Nautanwa) News