श्रावस्ती में दो मानसिक दिव्यांग बच्चों को मिली व्हीलचेयर:डीएम ने जनता दर्शन में संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रमाण पत्र भी जारी कराए

4
Advertisement

श्रावस्ती में जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने दो मानसिक दिव्यांग बच्चों को विशेष व्हीलचेयर और दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए। मदरहवा गांव की एक मां अपने मानसिक दिव्यांग बच्चों को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंची थी। बच्चों का अब तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने तत्काल बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए। मानसिक रोग विशेषज्ञ ने जांच के बाद दोनों बच्चों को 100 प्रतिशत दिव्यांग घोषित किया। इसके तुरंत बाद उनके दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दोनों बच्चों को स्पेशल सीपी व्हीलचेयर प्रदान की गईं, जिससे उनकी आवाजाही में सुविधा होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता दर्शन में प्राप्त अन्य शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

यहां भी पढ़े:  मुजहना खुर्द में मिशन शक्ति टीम ने चलाया अभियान: छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक - Mithaura(Maharajganj) News
Advertisement