हरिजोत चौराहे पर मंगलवार से विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है। यह महायज्ञ मकर संक्रांति तक अनवरत चलेगा। यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व, हनुमान मंदिर हरिजोत चौराहे से गाजे-बाजे के भारी संख्या मे जल भरने के लिए मुडिलिया घाट तक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भगवान विष्णु व हनुमान जी का जयकारा लगाते हुए शामिल हुए। मुख्य यजमान सत्यनारायण यादव और हनुमान मंदिर के महंत बाबा रामदास त्यागी सहित रमेश यादव, विशंभर, अंगद चौधरी, मनोज चौधरी, जगदीश गुप्ता, बुधराम यादव, दिनेश आर्य, दिलीप कुमार और कनिकराम जैसे कार्यकर्ता जल भरने के लिए मुडिलिया घाट पर उपस्थित थे। महंत बाबा रामदास त्यागी ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से यहां की जनता का सहयोग लगातार मिल रहा है। आचार्य ओम प्रकाश शास्त्री ने जानकारी दी कि पूजा-पाठ का आयोजन पूरे विधि-विधान से किया जाएगा और आज मुडिलिया घाट से गंगा जी का जल लाकर पूजा पाठ की शुरुआत हो जाएगी
हरिदजोत चौराहे पर विष्णु महायज्ञ शुरू:आज से मकर संक्रांति विष्णु महायज्ञ की शुरुआत हो चुकी, भक्ति का माहौल