महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के अभियान के तहत बरगदवा पुलिस ने मंगलवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 बोरी गेहूं और दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई कस्टम अधिनियम के तहत की गई है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के बरगदवा में यह अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान चकरार सागौन के बगीचे के पास से इन तस्करों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान विजय कुमार गुप्ता पुत्र कोदई प्रसाद गुप्ता (ग्राम बरगदवा, थाना बरगदवा) और रघुनन्दन गुप्ता पुत्र रामअवतार (निवासी शीशगढ़ टोला खैरटवा, थाना बरगदवा) के रूप में हुई है। वे मोटरसाइकिल (प्लेटिना) और से गेहूं को नेपाल ले जाने की फिराक में थे। इस संबंध में बरगदवा थाने में मु0अ0सं0 NIL/26, धारा 110 कस्टम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरगदवा पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर दो तस्कर पकड़े: 5 बोरी गेहूं और 2 मोटरसाइकिल जब्त, कस्टम अधिनियम में कार्रवाई – Bargadwa Bazar(Nautanwa) News