जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने मंगलवार देर रात सिसवा रेलवे स्टेशन का औचक दौरा किया। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने स्टेशन के समीप रैन बसेरा का निरीक्षण किया और जरूरतमंदों को कंबल बांटे। डीएम संतोष शर्मा सबसे पहले रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा पहुंचे। उन्होंने वहां साफ-सफाई, बिस्तर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे लोगों से सीधा संवाद कर उनका हालचाल भी जाना। रैन बसेरा के निरीक्षण के बाद डीएम सिसवा रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन परिसर और आसपास भीषण ठंड में ठिठुर रहे कई जरूरतमंद लोगों को देखकर उन्होंने तत्काल कंबल वितरित किए। अपने दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने कस्बे के प्रमुख चौराहों पर अलाव का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर के सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जाएं। साथ ही, खुले आसमान के नीचे सो रहे किसी भी व्यक्ति को तत्काल रैन बसेरे में स्थानांतरित किया जाए।
सिसवा का डीएम ने देर रात किया दौरा: रैन बसेरा का निरीक्षण कर जरूरतमंदों को कंबल बांटे – Siswa(Maharajganj) News