बलरामपुर जिले के गैसड़ी नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को एक पेड़ काटने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वार्ड नंबर 15 मझौली में पेड़ विद्युत पोल पर गिरने से पोल सड़क पर जा रहे राहगीरों पर गिर गया। इस घटना में सात वर्षीय बालक विकास यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़िए घटना के बारे में विस्तार से… मृतकों में सात वर्षीय विकास यादव पुत्र कमलेश यादव शामिल है, जो साइकिल से जा रहा था। हादसे में निब्बर यादव (30 वर्ष) और वीरेंद्र यादव (14 वर्ष) भी पोल के नीचे दबकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विकास यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया। निब्बर यादव और वीरेंद्र यादव का इलाज गैसड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। टूट कर गिरे हुए पोल में बिजली का करंट था घायल निब्बर यादव ने बताया कि गिरे हुए पोल में बिजली का करंट था, जिससे उन्हें झटका भी लगा। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह पोल के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। मृतक विकास यादव की मां पुष्पा देवी ने घटना के संबंध में कोतवाली गैसड़ी में एक लिखित शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिजली विभाग के जेई अजय कुमार ने जानकारी दी कि विद्युत पोल गिरते ही बिजली ट्रिप कर गई थी। विभाग द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पोल पर पेड़-गिरने से एक बच्चे की मौत, दो घायल:बलरामपुर के गैसड़ी में हुआ हादसा, मोहल्ले में चीख-पुकार मची