घास चराने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट: निचलौल के बढ़या टोला गेठियाहवा का मामला – Nichlaul News

8
Advertisement

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़या टोला गेठियाहवा में घास चराने को लेकर हुए विवाद में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम बढ़या टोला गेठियाहवा निवासी शुशीला देवी पत्नी सुख्खल कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उनकी भैंस गांव के ही प्रकाश पुत्र राधे के खेत की मेड़ पर घास चर रही थी। इसी बात को लेकर प्रकाश, उसकी पुत्री रिंकी और पत्नी ने शुशीला देवी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर गांव के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement