एसआईआर निस्तारण कैंप आयोजित: लेहरा में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दस्तावेजों का सत्यापन – Lehra(Pharenda) News

3
Advertisement

महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित लेहरा स्टेशन कस्बे के पंचायत भवन में 5 फरवरी 2026, बृहस्पतिवार को एसआईआर नोटिस निस्तारण कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उन मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करना था, जिन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराते समय गलत जानकारी दी थी। अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित नोटिस धारकों के वैध दस्तावेजों का सत्यापन किया। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराते समय सही जानकारी नहीं दी थी, उन्हें नोटिस जारी किए गए थे। इस शिविर में सही दस्तावेज उपलब्ध कराने पर ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जा रहे हैं। इस दौरान लेहरा क्षेत्र के दुबौलिया, बर्गाहपुर, इसरीवर सहित कई गांवों के लोगों ने अपने सही डेटा उपलब्ध कराकर एसआईआर फॉर्म जमा किए, ताकि उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें। सहायक सांख्यिकी अधिकारी नमन स्याही ने बताया कि लगभग 100 एसआईआर फॉर्मों का मिलान किया गया, जिनमें से सही पाए गए फॉर्मों को स्वीकार कर लिया गया। इस अवसर पर पंचायत सहायक शशिकला यादव, ऑपरेटर मुकेश साहनी, सफाई कर्मी धनराज यादव, अमरनाथ यादव और विजय यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  बलरामपुर में 'शहीदों के नाम' कवि सम्मेलन:महारानी लाल कुंवारी महाविद्यालय में मुशायरा आयोजित
Advertisement