चौक-निचलौल मार्ग पर पडरी कला गांव के पास गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। यह इस स्थान पर चौथी दुर्घटना बताई जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब चौक थाना क्षेत्र के पडरी खुर्द से वनकट्टी गई बारात से वाहन लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप पर डीजे साउंड, जनरेटर के साथ कई बच्चे सवार थे। तेज रफ्तार पिकअप के अचानक ब्रेक लगाने से उसका बायां टायर टूटकर अलग हो गया, जिससे वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। दुर्घटना में सम्राट (10), अनूप (12), श्यामबदन (24), शिवकुमार (24), अनुप्रिया (14), अंशिका (12), अंकुश (8), अजीत (12), प्रीती (10), अंबिका (12) और आर्यन (12) घायल हो गए। सभी घायल पडरी खुर्द गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल अंशिका, अंकुश, अंबिका और आर्यन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी निचलौल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। टीकर और पडरी कला गांव के ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों महिम्न त्रिपाठी, संतोष चौरसिया, देवेंद्र, योगेन्द्र, प्रकाश और कौशल किशोर पांडेय ने बताया कि पडरी कला के इस मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस स्थान पर स्ट्रिप बैरियर लगाने और अंधा मोड़ दर्शाने वाले चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
पडरी कला के पास चौथा हादसा: बारात से लौट रही पिकअप पलटी, कई घायल – Sekhui(Nichlaul) News