Advertisement
परतावल विकासखंड के पिपरपाती तिवारी गांव निवासी रघुबीर गुप्ता का सीआरपीएफ प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पहली बार गांव लौटने पर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों में खुशी का माहौल था। रघुबीर गुप्ता ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। गांव के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके बड़े भाई राहुल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, शैलेश गुप्ता, पुन्नवासी यादव, राकेश गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता सहित ग्राम सभा के कई लोग उपस्थित थे। रघुबीर गुप्ता की सफलता में उनकी कड़ी मेहनत और लगन का अहम योगदान रहा है। उनके पिता नंदकिशोर गुप्ता ने बताया कि रघुबीर शुरू से ही मेधावी छात्र थे और आज उनकी मेहनत का फल सबके सामने है। रघुबीर गुप्ता की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।




































