हरखोड़ा में श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ: 251 कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर किया शंखनाद – Bhagatar(Nichlaul) News

1
Advertisement

मिठौरा क्षेत्र की हरखोड़ा में शुक्रवार को श्रीश्री रुद्र महायज्ञ नौ दिवसीय का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा की शुरुआत सुबह 11 बजे हरखोड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से हुई। इसमें 251 कुंवारी कन्याओं ने पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश उठाया। गाजे-बाजे, हाथी और घोड़ों के साथ निकली इस शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया हरखोड़ा शिव मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा बरोहिया, जमुई पंडित, देउरवा और अथियागण जैसे विभिन्न गांवों से गुजरी। इसके बाद यात्रा मिठौरा बाजार होते हुए जगदौर त्रिवेणी नदी की शाखा (बड़ी नहर) पर पहुंची। यहां विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा गया, जिसे वापस यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए यज्ञ समिति और ग्रामीण सक्रिय रहे। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष अनूप पांडे, डॉ. चंद्रशेखर, आशीष पांडे, अशोक, शैलेश भाई और आशीष शुक्ला सहित ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवकों ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। यज्ञ समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में यहां प्रतिदिन पूजन, अर्चन और विद्वान कथावाचकों द्वारा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
यहां भी पढ़े:  सफाईकर्मी ने स्वच्छता अभियान को नई दिशा दी:बहादुरपुर में प्लास्टिक बेचकर पंचायत की आय बढ़ाई, ग्रामीणों को किया प्रेरित
Advertisement