इकौना में रोडवेज बस से टकराई बाइक:एक युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर

6
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर मोहनीपुर के पास एक रोडवेज बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार 22 वर्षीय लिशू चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। लिशू चौहान गिलौला थाना क्षेत्र के कुम्हारन पुरवा निवासी विशम्भर के पुत्र हैं। जानकारी के अनुसार, लिशू चौहान होली के अवसर पर अपने मामा के घर सोनपुर गांव गए हुए थे। गुरुवार को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया कि मोहनीपुर के पास पहुंचते ही इकौना से बहराइच जा रही रोडवेज बस अचानक सामने रुक गई। इससे लिशू की बाइक अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस (UP 32FG 2793) की मदद से घायल लिशू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
Advertisement