ऐतिहासिक बुढ़वा मंगल मेला नंदवल कल से शुरु

7
Advertisement



फखपुर(बहराइच)वि0ख0 फखपुर अंतर्गत ग्राम सभा नंदवल मे लगभग 48 वर्षों से लगातार बुढ़वा मंगल मेला का आयोजन होता चला आ रहा है।उसी क्रम में कल दि07-3-2026दिन शनिवार से मेला शुरू होकर दि0 11-3-2026 दिन बुधवार को मेले का समापन होगा।जिसमें कुशल कलाकारों द्वारा राम विवाह महोत्सव व रात्रि में सांस्कृतिक(रंगारंग) कार्यक्रम मनाया जाएगा।जिसमें भारी शृद्धालुओं की भीड़ को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।रामलीला समिति नंदवल के अध्यक्ष ऋषि केशव वर्मा ने बताया कि इस वर्ष मेले को विशेष व भव्य रूप से मनाने का समिति ने निर्णय लिया है। मेले में शृद्धालुओं व दुकानदारों को उचित सुबिधा दी जायेगी।उन्होंने यह भी बताया कि मेले में उपद्रवियों से निपटने के लिए  सुरक्षा दृष्टि से  बौंडी पुलिस मेले में मौजूद रहेगी।
रिपोर्ट – वेद प्रकाश श्रीवास्तव
फखपुर, बौंडी, नंदवल-बहराइच

Advertisement