महाराजगंज के बारवां सोनियां में महायज्ञ संपन्न: नौ दिवसीय अनुष्ठान के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित, महाभंडारा आयोजित – Bhagatar(Nichlaul) News

7
Advertisement

महाराजगंज के मिठौरा ब्लॉक स्थित ग्राम बारवां सोनियाँ में नौ दिवसीय श्री श्री सत्यचंडी महायज्ञ शनिवार को पूर्णाहूति के साथ संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा। यह धार्मिक कार्यक्रम नौ दिनों तक चला, जिसका मुख्य आकर्षण विशाल महा भंडारा रहा। इसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यज्ञ के अंतिम दिन सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्णाहूति के बाद महा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भोजन ग्रहण किया। ग्राम वासियों और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, समृद्धि और धार्मिक चेतना का प्रसार करना था। ग्राम निवासियों और समिति सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यज्ञ को सफल बनाने में आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों कपिल देव, रामानंद पटेल, विमलेश पांडेय, चुनमुन यादव, ग्राम प्रधान सर्वेश सिंह और अन्य ग्राम वासियों ने सक्रिय योगदान दिया।
यहां भी पढ़े:  शंकरपुर उधौपुरवा में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:नाली न होने से परेशानी, ग्रामीणों की शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं
Advertisement