शोहरतगढ़-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गोल्हौरा टोल प्लाजा के पास हलौरा कृषि बीज भंडार के सामने तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। ढेबरुआ की तरफ से आ रही पिकअप ने गेहूं लादकर जा रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल युवक की पहचान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गोल्हौरा गांव निवासी तुफेल अहमद (30) के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने तुफेल के पैर की हड्डी में गंभीर चोट देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार पाण्डेय ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर भेजी गई है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर:शोहरतगढ़ में बाइक सवार गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती