भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी के एक इंस्पेक्टर का तस्करों से सांठगांठ का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आते ही उच्चाधिकारियों ने संबंधित इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला शुक्रवार देर शाम का बताया जा रहा है। महराजगंज जनपद के ठूठीबारी क्षेत्र में स्थित एसएसबी की 22वीं वाहिनी के अंतर्गत बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर अभय यादव का एक ऑडियो शनिवार को तेजी से वायरल हुआ। वायरल ऑडियो में इंस्पेक्टर अभय यादव कथित तौर पर कस्बे के एक तस्कर से नेपाल से भारतीय क्षेत्र में पिकअप वाहन के जरिए चाइनीज (थर्ड कंट्री) माल पार कराने की चर्चा कर रहे हैं। ऑडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन और एसएसबी के उच्चाधिकारियों में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर अभय यादव के विरुद्ध पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश जारी किए। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान वायरल ऑडियो की तकनीकी पुष्टि, कॉल डिटेल्स और संबंधित तस्करी नेटवर्क की भी पड़ताल की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों पर कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। इस संबंध में एसएसबी कमांडेंट महराजगंज शक्ति सिंह ने बताया कि बातचीत के ऑडियो की जांच के लिए विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
एसएसबी इंस्पेक्टर का तस्करों से सांठगांठ का ऑडियो वायरल: महाराजगंज में कमांडेंट ने दिए विभागीय जांच के आदेश – Thuthibari(Nichlaul) News