मानीगढ़ा सीसी ने नेशनल क्रिकेट ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मेजबान नेवादा सीसी को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला बुधवार को सादुल्लाहनगर क्षेत्र के नेवादा में शाहिद अली के संयोजन में आयोजित किया गया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मानीगढ़ा सीसी ने निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से उसामा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिससे टीम को यह बड़ा लक्ष्य बनाने में मदद मिली। 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेवादा सीसी की टीम दबाव में बिखर गई। मानीगढ़ा की कसी हुई गेंदबाजी के सामने नेवादा के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम 10वें ओवर में महज 76 रनों पर ऑल आउट हो गई। उसामा को उनकी विस्फोटक पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। आयोजन समिति ने उन्हें ₹12,000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच में मोहम्मद वसीम और डॉक्टर अब्दुर्रहमान ने अंपायरिंग की, जबकि वसीम अहमद स्कोरर रहे। मुशाहिद रजा ने कमेंट्री की। इस अवसर पर आयोजन समिति के मोहम्मद अदनान, अब्दुल हफीज, किताबुल्लाह, शमशाद कादरी, शहनवाज, अब्दुर्रहमान, अतीउल्लाह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
बलरामपुर में क्रिकेट सेमीफाइनल का आयोजन:विजेता टीम को 12 हजार रुपए का पुरस्कार