बलरामपुर में शेखरपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर-कार की टक्कर:कोई जनहानि नहीं, कार सवार 5 लोग सुरक्षित

5
Advertisement

जनपद बलरामपुर के हरिहरगंज बाजार के शेखरपुर मोड़ के पास 7 जनवरी 2025 को शाम करीब 6:15 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शेखरपुर मोड़ के पास एक महिंद्रा ट्रैक्टर और किआ कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि किआ कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, महिंद्रा ट्रैक्टर का इंजन फट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। किआ कार में पांच लोग सवार थे, जो कार में लगे एयरबैग खुलने के कारण सुरक्षित बाहर निकल पाए। दुर्घटना के कारण हरिहरगंज बाजार में कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारु करने का प्रयास किया। बाद में, जेसीबी मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त महिंद्रा ट्रैक्टर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यहां भी पढ़े:  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान शुरू: सीडीओ ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - Bahraich News
Advertisement