बृजमनगंज में धार्मिक भावना आहत करने वाला युवक गिरफ्तार: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में भेजा जेल – Brijmanganj(Maharajganj) News

6
Advertisement

बृजमनगंज विकास खंड में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला क्षेत्र के फूलपुर गांव का है, जहां निवासी आशिफ अली ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो को लेकर स्थानीय सामाजिक संगठनों और लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। आपत्ति के बाद वीडियो पुलिस को भेजकर कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी आशिफ अली को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।
Advertisement