बभनान में 10 एमबीए ट्रांसफार्मर 31 दिसंबर से बंद:18 हजार उपभोक्ता प्रभावित, मरम्मत कार्य में देरी

5
Advertisement

बभनान उपकेंद्र में लगा 10 एमबीए का एक पावर ट्रांसफार्मर पिछले 31 दिसंबर से खराब पड़ा है। इसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। इस ट्रांसफार्मर से बभनान टाउन, पैकोलिया, गौर और श्रृंगिनारी जैसे महत्वपूर्ण फीडर जुड़े हैं, जिनसे करीब 18,000 उपभोक्ता प्रभावित हैं। यह ट्रांसफार्मर 31 दिसंबर को नए साल की पूर्व संध्या पर अचानक खराब हो गया था। इसके बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है। विभागीय अधिकारियों ने सातवें दिन इसकी मरम्मत का काम शुरू किया है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, ट्रांसफार्मर में केवल तकनीकी खराबी नहीं है। चर्चा है कि यह 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका है। आरोप है कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचने और गलती छिपाने के लिए इस जानकारी को दबा रहे हैं। सात दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर में असल खराबी क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सातवें दिन एसडीओ बभनान उदय प्रताप की देखरेख में कर्मचारियों के एक दल ने ट्रांसफार्मर को खोलकर खामियों की जांच शुरू की है।

यहां भी पढ़े:  प्रधान जी के दावे-वादे:बर्डपुर ब्लॉक की बर्डपुर नं.9 पंचायत के प्रधान से खास बातचीत
Advertisement