सादुल्ला नगर में मोडिफाइड बाइक का चालान:यातायात नियम तोड़ने पर की गई कार्रवाई

4
Advertisement

सादुल्ला नगर (बलरामपुर)। थाना सादुल्ला नगर क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन कर मोडिफाइड मोटरसाइकिल चलाने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव ने तेज आवाज वाली बाइक चला रहे युवक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया। पुलिस के अनुसार, अशफाक पुत्र कमालुद्दीन, निवासी नत्थईपुर कुंवर, अपनी मोडिफाइड मोटरसाइकिल से नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया था। उसे सड़क पर तेज आवाज निकालते हुए बाइक दौड़ाते हुए पकड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Advertisement