शेखपुरा के सफाई कर्मी हुए सम्मानित:सिंगल यूज चिप्स पेपर से बनाया फोटो फ्रेम, फ्रेम स्वच्छता का प्रतीक

0
10

बस्ती में शेखपुरा के सफाई कर्मी सूरज चक्रवर्ती को सिंगल यूज चिप्स पेपर से एक सुंदर फोटो फ्रेम बनाकर जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) घनश्याम सागर को भेंट करने के लिए सम्मानित किया गया। यह फोटो फ्रेम स्वच्छता का प्रतीक है। इस अवसर पर डीपीआरओ घनश्याम सागर ने प्लास्टिक और अन्य सिंगल यूज कचरे के पुनर्चक्रण की सराहना की। उन्होंने इसे स्वच्छ भारत मिशन की भावना के अनुरूप बताया। सागर ने सफाई कर्मी सूरज चक्रवर्ती को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके इस प्रयास को अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सम्मान प्राप्त करने के बाद सूरज चक्रवर्ती ने डीपीआरओ के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार राजाशेर सिंह और विष्णुदेव नाथ तिवारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य कचरे को उपयोगी वस्तुओं में बदलकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। सूरज चक्रवर्ती को मिला यह सम्मान पूरे बहादुरपुर विकास क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। गौरतलब है कि सूरज चक्रवर्ती वेस्ट मटेरियल से कई उपयोगी और सजावटी सामान तैयार करते हैं, जो स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देते हैं।

विज्ञापन 2