उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने आज बहराइच का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा। शाही ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उनका एकमात्र काम विदेशों में जाकर देश और सरकार की बुराई करना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राम के नाम से आपत्ति है, जबकि महात्मा गांधी के अंतिम समय में उनके मुख से ‘राम’ ही निकला था। कैबिनेट मंत्री ने समाजवादी पार्टी सहित पूरे विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को भगवान राम के नाम से ‘एलर्जी’ है। इसी कारण वे आज तक अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए और न ही उसके निर्माण में कोई सहयोग किया। उन्होंने यह भी कहा कि ये वही लोग हैं जिनके वकील अदालतों में खड़े होकर भगवान के अस्तित्व को काल्पनिक बताते थे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे, विधान परिषद सदस्य पदम सेन चौधरी, भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विपक्ष पर साधा निशाना: कहा- राहुल गांधी और सपा को राम के नाम से एलर्जी – Bahraich News