महराजगंज के निचलौल विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदला में पंचायत मतदाता सूची में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) निचलौल को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर इसकी शिकायत की है। शिकायत के अनुसार, मतदाता सूची में नाम दर्ज करते समय आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों की जगह मनमाने शब्द लिखे गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ/गणना कर्मी द्वारा कई मतदाताओं के नाम के सामने आधार के अंतिम चार अंक दर्ज नहीं किए गए। कुछ मामलों में पात्र मतदाताओं के नाम के आगे “मृतक” और “डबल वोटर” जैसे शब्द लिखकर उनके नाम काट दिए गए हैं। यह कार्रवाई संबंधित मतदाताओं या उनके परिजनों से बिना किसी सत्यापन के की गई है, जिससे सूची की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मतदाता सूची तैयार करते समय न तो घर-घर जाकर जांच की गई और न ही ग्रामवासियों से कोई पूछताछ की गई। इस लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटने की आशंका है। प्रभावित ग्रामीणों में संतोष कुमार गुप्ता, अमरनाथ, रमेश, राजेश, अनिल, आशा देवी, इरशावती, प्रमोद, गीता, रामलखन, फूलमती, बरसाती, प्रदीप, नाहर, कमलावती, त्रिलोकी, दुर्गाविजय, रूदल, जगवती, रामदेवन सहित दर्जनों लोग शामिल हैं। ग्रामीणों ने दोषी बीएलओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और मतदाता सूची की निष्पक्ष पुनः जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन अनियमितताओं में सुधार नहीं किया गया, तो आगामी चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
बोदला में मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप: ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत कर जांच की मांग की – barohia(Nichlaul) News