
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-730 पर परसौरा माफी के पास एक बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई निवासी 68 वर्षीय सूर्य प्रकाश पुत्र जगतराम साइकिल से परसौरा माफी गए हुए थे। वहीं, नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा निवासी 18 वर्षीय अंकुर सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह अपने रिश्तेदार मोहित पुत्र शिव प्रसाद (21 वर्ष), निवासी तिलकपुर, थाना गिलौला के साथ बाइक से तिलकपुर जा रहे थे। तस्वीरें देखिए… परसौरा माफी के पास पहुंचते ही बाइक और साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सूर्य प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।












































