
श्रावस्ती जिले के तुलसीपुर ग्राम सभा में सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। नाली न होने के कारण यह पानी सड़क के किनारे जमा होकर बहता रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले तुलसीपुर गांव में है। गंदे पानी के जमाव से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों राम कुमार, छोटू और गोलू ने बताया कि इस रास्ते से आवागमन में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की है।












































