मासूम के परिवार से जिला पंचायत अध्यक्ष ने की मुलाकात:संगमपुरवा सेमरहनिया में परिवार से मिलकर संवेदना जताई, नदी में डूबकर मासूम की जान गई थी

5
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के संगमपुरवा सेमरहनिया गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां मनीष कुरील की आठ वर्षीय पुत्री की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। इस आकस्मिक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। दद्दन मिश्रा ने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े हैं। मासूम बच्ची की असमय मृत्यु से क्षेत्र में गम का माहौल है। लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।
Advertisement