श्रावस्ती में दो पक्षों में मारपीट, 2 घायल:इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

7
Advertisement

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के महेसरा गांव में शुक्रवार देर रात लघुशंका को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उग्र हो गया। शुरुआती कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों को आगे की कार्रवाई के लिए इकौना थाने भेज दिया गया।
Advertisement