
श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र में बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड केशवापुर पजावा का निर्वाचन शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस चुनाव में सभी पदों पर सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप उपाध्याय की देखरेख में हुए चुनाव में श्रीमती शालिनी देवी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं, श्रीमती राजवंती देवी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुईं। समिति के संचालक सदस्य पदों पर प्रेम कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, पुजारी जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार और लवकुश को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप उपाध्याय ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान समिति से जुड़े सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।











































