सड़क यातायात सुगम बनाने हेतु अतिक्रमण पर कार्रवाई:पुलिस ने अवैध ठेले/वाहनों को हटाया, अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत

10
Advertisement

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर बुधवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य सड़क यातायात को सुचारु और सुरक्षित बनाना था। इसी कड़ी में, गिलौला थाना पुलिस ने कस्बा गिलौला में पैदल गश्त की और सड़क किनारे लगाए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े अवैध ठेले, वाहन और दुकानदारों को सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई। दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से भी यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

यहां भी पढ़े:  शहीद किसान मेले में रंगारंग कार्यक्रम:'मुसीबत का मारा अन्ना दाता किसान' नाटक का मंचन हुआ।
Advertisement