ग्राम पंचायत महाराजगंज तराई स्थित लालिया रोड पर नाली टूटने के कारण सड़क पर पानी भर गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चों को इससे काफी दिक्कत हो रही है। सड़क से बड़े वाहनों के गुजरने पर पानी उछलकर बच्चों के कपड़ों पर पड़ता है, जिससे उनके स्कूल ड्रेस खराब हो जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों में प्रमोद कुमार पटेल, सरदार मौर्या, राम केवल यादव, तुलाराम यादव, अवधेश कुमार, विजय शुक्ला, डीपी राना, राकेश कुमार खन्ना, विक्रम गुप्ता और अवध राम वर्मा सहित कई लोगों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है।
महाराजगंज तराई में सड़क पर भरा पानी:टूटी नाली से आवागमन बाधित, स्कूली बच्चों को परेशानी