Advertisement
डुमरियागंज में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने नववर्ष 2026 के शुभारंभ पर एक समरसता गोष्ठी और सहभोज का आयोजन किया। बुधवार को डुमरियागंज तहसील सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, आनंद गौतम, प्रवेश शुक्ला, लालकृष्ण श्रीवास्तव, फारुक, ग्रापए. तहसील अध्यक्ष राजेश पाण्डेय और आदर्श बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र पाठक सहित अन्य वक्ताओं ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। सभी वक्ताओं ने काश्तकारों और वादकारियों के हित में निष्पक्ष एवं संवेदनशील होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए लेखपाल संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2025 में एसआईआर (SIR) के दौरान मिले सहयोग का उल्लेख किया। एसडीएम (न्यायिक) राहुल सिंह ने नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक दिन को नववर्ष की तरह मानकर निरंतर कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन देवेंद्र कुमार राठौर ने किया। इस अवसर पर पत्रकारों और तहसील स्टाफ को डायरी, पेन और कैलेंडर भेंटकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान अंबिका प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, देवीलाल गिरि, प्रभाकांत मौर्य, अवनीश कुमार, रीना भारती, दीप्ति मिश्रा, मधु श्रीवास्तव, संजय वरुण, माता प्रसाद, अंबिकेश, विपिन, आशीष, सत्येंद्र, देवेश, अजय श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, रघुबर प्रसाद, अजय पाठक, उदयभान और मुकेश श्रीवास्तव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।








































