प्रधान जी के दावे-वादे: महाराजगंज ब्लॉक की मुदिला पंचायत के प्रधान से खास बातचीत – Maharajganj News

3
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता महाराजगंज जिले के महाराजगंज ब्लॉक की मुदिला पंचायत के प्रधान सलामुद्दीन, प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। विकास खंड सदर महाराजगंज ग्राम पंचायत सोनरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हूं। मेरा नाम सलामुद्दीन है। मेरे पिताजी ग्राम प्रधान हैं। मैंने अपनी ग्राम पंचायत सोनरा में बहुत से काम किए हैं। जो भी सरकारी योजनाएँ थीं, उन्हें भी लागू किया है। किए गए कार्यों में आगनबाड़ी, अन्नपूर्णा भवन, पेंशन की सुविधा, शौचालय की सुविधा और इसके अतिरिक्त पक्की सड़क, नाली तथा अन्य सभी सरकारी सुविधाएँ मैंने अपनी ग्राम पंचायत में उपलब्ध कराई हैं और जनता को उनका लाभ भी दिया है। घर-घर आवास भी बनवाया है। और इस बार जनता ने हमें दोबारा अवसर दिया है, तो मैं अपनी ग्राम पंचायत में इससे भी बेहतर काम करूंगा और करता रहूंगा। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement